शहीद सीताराम की पत्नी को मिलेगी नौकरी

गिरिडीह : शहीद सीताराम उपाध्याय की पत्नी रेश्मी कुमारी को सरकारी नौकरी मिलेगी. डीसी मनोज कुमार ने बुधवार को अनुकंपा समिति की बैठक में इससे संबंधित अनुशंसित प्रस्ताव को गृह विभाग भेजने का निर्देश दिया. इसके अलावा अन्य पांच उम्मीदवारों को लिपिक के पद पर तथा एक उम्मीदवार को चौकीदार के पद पर नौकरी देने […]

गिरिडीह : शहीद सीताराम उपाध्याय की पत्नी रेश्मी कुमारी को सरकारी नौकरी मिलेगी. डीसी मनोज कुमार ने बुधवार को अनुकंपा समिति की बैठक में इससे संबंधित अनुशंसित प्रस्ताव को गृह विभाग भेजने का निर्देश दिया. इसके अलावा अन्य पांच उम्मीदवारों को लिपिक के पद पर तथा एक उम्मीदवार को चौकीदार के पद पर नौकरी देने की अनुशंसा की गयी.
बैठक में डीसी ने कहा कि लिपिक के पद पर अनुशंसा राज, महेश कुमार, मुनमुन सिंह, मनोज कुमार व आनंद कुमार को नौकरी दी जायेगी. जबकि राजेश कुमार को चौकीदार के पद पर नौकरी मिलेगी. साथ ही उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्ति के आश्रित चंद्रशेखर मुर्मू, मरियम बीबी व ओझला देवी को चतुर्थ वर्ग के पद पर नौकरी देने की अनुशंसा की. जबकि अमन कुमार व तान्या कुमार को नौकरी देने के प्रस्ताव को तकनीकी दृष्टिकोण से स्थगित कर दिया गया.
यह प्रस्ताव सिविल सर्जन की ओर से दिया गया था. इसी प्रकार रंजीत कुमार व राजकुमार के टंकण परीक्षा में अनुतीर्ण होने पर उन्हें अंतिम अवसर पर देने का निर्णय लिया गया. बैठक में डीडीसी मुकुंद दास, स्थापना शाखा के प्रभारी पदाधिकारी जुनैद अहमद, डीएसइ कमला सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी व राज्यकर पदाधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >