जवानों को उड़ाने की योजना में थे नक्सली

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के छोटकी बेरगी के जंगल में सोमवार की दोपहर जवानों को बड़ी सफलता मिली. फोरेस्ट ट्रैक(जंगल का रास्ता)के ठीक नीचे बंकर में रखे गये चार आइइडी बरामद किया. साथ ही दोनों बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया. चार आइइडी में दो सिलेंडर बम हैं. बताया जाता है कि पीरटांड़ और […]

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के छोटकी बेरगी के जंगल में सोमवार की दोपहर जवानों को बड़ी सफलता मिली. फोरेस्ट ट्रैक(जंगल का रास्ता)के ठीक नीचे बंकर में रखे गये चार आइइडी बरामद किया. साथ ही दोनों बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया. चार आइइडी में दो सिलेंडर बम हैं. बताया जाता है कि पीरटांड़ और इससे सटे इलाके में पुलिस-सीआरपीएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है.
नक्सलियों की योजना जवानों को उड़ाने की थी. एसपी के सूचना तंत्र ने माओवादियों की इस योजना पर पानी फेर दिया. गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा को सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली बीरसेन का दस्ता इन दिनों पीरटांड़-डुमरी के इलाके में देखा गया है. वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इसी सूचना पर एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम बनायी गयी.
इसी रास्ते से गुजरते थे जवान
जिस फोरेस्ट ट्रैक के नीचे नक्सलियों ने बंकर बनाकर रखा था उस ट्रैक का उपयोग पुलिस व अर्द्धसैनिक बल नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान में करते रहे हैं. सोमवार को भी पुलिस बल इसी ट्रैक पर सर्च करते जा रहे थे कि अचानक बंकर दिखा. कहा जा रहा है कि नक्सली दस्ता इन बमों का उपयोग कर पुलिस बल को बड़ी चोट देने की फिराक में था. बमों की बरामदगी के बाद सोमवार की शाम को जंगल में ही चारों बमों को निष्क्रिय कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >