कोर्ट में गवाही देने पहुंचे एएसपी कुणाल

गिरिडीह : श्रीनगर में पदस्थापित सीआरपीएफ के एएसपी कुणाल गुरुवार को जिला व अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) कुमार दिनेश की अदालत में गवाही देने के लिए पहुंचे. अपर लोक अभियोजक मनोज कुमार सिंह ने सत्रवाद संख्या 108/15 में एएसपी कुणाल की गवाही करायी. इस संबंध में अपर लोक अभियोजक श्री सिंह ने बताया कि नक्सली […]

गिरिडीह : श्रीनगर में पदस्थापित सीआरपीएफ के एएसपी कुणाल गुरुवार को जिला व अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) कुमार दिनेश की अदालत में गवाही देने के लिए पहुंचे. अपर लोक अभियोजक मनोज कुमार सिंह ने सत्रवाद संख्या 108/15 में एएसपी कुणाल की गवाही करायी. इस संबंध में अपर लोक अभियोजक श्री सिंह ने बताया कि नक्सली कांड से जुङे एक मामले में एएसपी की गवाही हुई.
यह भी बताया कि जनवरी 2015 में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से मदन राय उर्फ प्रमोद राय पकड़ा गया था. उसके पास हथियार व बैनर की बरामदगी भेलवाघाटी थाना पुलिस ने की. उस समय एएसपी कुणाल सर्च अभियान में शामिल थे. नक्सल से संबंधित जुड़े मामले में एएसपी कुणाल की गवाही हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >