नाली से पानी की निकासी को ले मारपीट, मां-बेटा घायल

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार में मंगलवार की सुबह 10 बजे नाली से पानी निकासी को लेकर हुई मारपीट में दो लोग बुरी तरह घायल हो गया. घायलों में हुट्टी बाजार निवासी स्व. रामाधीन साव की 60 वर्षीय पत्नी संध्या देवी व उसका पुत्र प्रदीप कुमार साव शामिल है. घटना के बाद […]

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार में मंगलवार की सुबह 10 बजे नाली से पानी निकासी को लेकर हुई मारपीट में दो लोग बुरी तरह घायल हो गया. घायलों में हुट्टी बाजार निवासी स्व. रामाधीन साव की 60 वर्षीय पत्नी संध्या देवी व उसका पुत्र प्रदीप कुमार साव शामिल है. घटना के बाद घायल संध्या देवी अपने घायल पुत्र के साथ नगर थाना पहुंची और आवेदन दिया.
आवेदन में घायल संध्या देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे अपने घर के पास जमा पानी को निकाल रही थी. इसी दौरान अचानक मेरे पड़ोसी सीता राम साव, आशीष साव, मुकेश साव आ गये और गाली-गलौज करने लगे. इस दौरान लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद दुकान चली गयी. दुकान में सभी लोग आ गये और रड, डंडा से मारपीट करनी शुरू कर दी. बीच-बचाव करने आये मेरे बेटे प्रदीप को भी मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान मारपीट करने वालों ने उसके हुट्टी बाजार स्थित दुकान के गल्ला से तीस हजार रुपया भी निकाल लिया. इधर आवेदन पर पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >