पारसनाथ : ट्रेन से गिरे युवक- युवती, युवक की मौत, युवती घायल

गिरिडीह : धनबाद-गया रेलखंड के गिरिडीह स्थित पारसनाथ स्टेशन के समीप डाउन लाइन में एक युवक-युवती की ट्रेन से गिरने का मामला सामने आया हैं. इस घटना में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी है.पारसनाथ स्टेशन प्रबंधक बी. दुबे ने बताया कि सूचना मिली […]

गिरिडीह : धनबाद-गया रेलखंड के गिरिडीह स्थित पारसनाथ स्टेशन के समीप डाउन लाइन में एक युवक-युवती की ट्रेन से गिरने का मामला सामने आया हैं. इस घटना में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी है.पारसनाथ स्टेशन प्रबंधक बी. दुबे ने बताया कि सूचना मिली है कि एक लड़का-लड़की ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मौके पर पहुँचने पर देखा तो लड़के की मौत हो गयी थी. वहीं लड़की गंभीर रूप से घायल हैं , जिसके बाद फ़ौरन लड़की को फर्स्ट एड देकर इलाज के लिए हावड़ा मुबई मेल से धनबाद भेज दिया गया तथा जीआरपी गोमो व लोकल डुमरी थाना को सूचना कर दी गयी.

रेलवे ओवर ब्रिज का गार्डर गिरने से दो मजदूरों की मौत, पांच जख्मी, भागे इंजीनियर-ठेकेदार
मौके से एक मोबाइल मिला हैं जिसके जरिये उसके परिजनों के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा हैं. लोगो की माने तो यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, जो ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की है. अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस इस पूरे मामले की जाँच में जुट गयी है, इसकी पहचान होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >