Giridih News :रेलवे रेलवे एक्ट के तहत 10 गिरफ्तार, जुर्माना देकर छूटे

Giridih News :हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें 19 लोगों को रेलवे अधिनियम के तहत पकड़ा गया. सभी जुर्माना देने के बाद छूटे.

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ कुमार के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन लगाने के आरोप में पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया. जिन पर रेलवे अधिनियम की धारा 159 कायम की गयी. जबकि गया आसनसोल मेमू एक्सप्रेस में महिला डिब्बा में अवैध रूप से यात्रा करने के आरोप में दो पुरुष यात्री पकड़े गये, इनके विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत मामला पंजीकृत किया गया. वहीं स्टेशन परिसर में धूम्रपान करने के विरुद्ध तीन युवक पकड़े गये. इनपर रेलवे एक्ट 167 लगाया गया. आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक एमके सिंह ने बताया कि पकड़े गये उक्त सभी 10 आरोपियों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया जहां न्यायालय धनबाद के समक्ष उन्हें ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया. दंडाधिकारी ने निर्धारित शुल्क की प्राप्ति के पश्चात उन सभी को मुक्त किया. उक्त सभी लोगों ने दोबारा इस प्रकार की गलती न करने की बात कही. जांच अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक लखन देव सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >