Giridih News: गावां के धनेता में शराब के नशे में धुत पति-पत्नी आपस में भिड़े, डंडे के वार से पत्नी की मौत

Giridih News: घटना मंगलवार की देर शाम लगभग छह बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी महेशचंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और लाश को कब्जे में लेने के साथ ही हत्यारोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया.

गावां थाना क्षेत्र के धनैता गांव में शराब के नशे में धुत पति-पत्नी में मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना में 24 वर्षीय पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना मंगलवार की देर शाम लगभग छह बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी महेशचंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और लाश को कब्जे में लेने के साथ ही हत्यारोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया.

बताया जाता है कि गावां थाना से लगभग पांच किलोमीटर दूर धनैता गांव में गिरजा भुला (28 वर्ष) ने मामूली विवाद में लाठी डंडे से पीटकर अपनी पत्नी अनिता देवी (24 वर्ष) की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पति-पत्नी दोनों शराब के नशे में धुत थे.

आरोपी के पिता ने बताया- दोनों थे शराबी, डंडे से वार कर बेटे ने ली बहू की जान

इस संबंध में मृतका के ससुर किसुन भुला ने बताया कि बेटे-बहू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. मंगलवार को भी ये दोनों देशी महुआ शराब पीकर आपस में उलझ गए. इस दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों में पहले नोकझोंक हुई. बाद में मारपीट होने लगी. इस दौरान गिरजा भुला ने लकड़ी के डंडे से अनीता के सिर पर वार कर दिया. मौके पर ही अनीता की मौत हो गई. बताया कि दोनों की शादी लगभग 8 वर्ष पहले हुई थी. इनकी एक तान साल की बेटी भी है.

थाना प्रभारी ने की पुष्टि, बोले- मामूली विवाद में पति ने ही पत्नी की हत्या की

मामले में थाना प्रभारी महेशचंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामूली विवाद में पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी है. आरोपी पति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. मामले को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >