गढ़वा: कांग्रेसी नेता प्रभात दुबे ने गांवों में पहुंचकर सुनी समस्याएं, किसानों को मुआवजा दिलाने का भरोसा

कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने गढ़वा के गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने फसल क्षति का जायजा लेकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने का वादा किया.

गढ़वा. कांग्रेस के युवा नेता प्रभात दुबे उर्फ बडू दुबे ने शुक्रवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कांडी प्रखंड के लमारी, पतीला, बलियारी, करमा, खरौंधा सेमौरा और कांडी गांव में ग्रामीणों से संवाद किया.

गाड़ा खुर्द निवासी स्व योगेंद्र दुबे के निधन की सूचना पर प्रभात दुबे ने उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की. ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, आवास और वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य समस्याएं रखीं. उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया.

प्रभात दुबे ने हाल की भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा कर फसल क्षति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि चोका, बलियारी, बेलहथ सहित अन्य गांवों में हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हुई है. प्रभावित किसानों को चिह्नित कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राम, परशु राम, उमेश दुबे, धीरज तिवारी, राजेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता और राजू राम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >