गढ़वा: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी

गढ़वा के देवडर गांव में खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डस लिया. युवक को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी स्थिति स्थिर है.

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट गढ़वा. पलामू जिले के उटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडर गांव निवासी स्व. सुरेश राम के पुत्र लखन कुमार राम को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

खेत में काम करने के दौरान डसा

परिजनों के अनुसार, लखन कुमार राम अपने खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया. घटना की जानकारी उसने तत्काल परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन बिना देर किये उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों के अनुसार, लखन कुमार राम की स्थिति फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: सबसे पहले सिर्फ प्रभात खबर के पास दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की मेडिकल रिपोर्ट, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम हेमंत ने दिया कंधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >