हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक झुलसा

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक झुलसा

भवनाथपुर. केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में शादी समारोह के दौरान टेंट लगाने के क्रम में मुकुंदपुर निवासी आलोक ठाकुर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से झुलस गया. इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, आलोक ठाकुर गांव में ही एक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम कर रहा था. टेंट का पाइप खड़ा करने के दौरान वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया, जिसके कारण वह झुलस गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >