गढ़वा: 6 दिन से लापता थी बुजुर्ग, परिजन कर आए पुतला से अंतिम संस्कार; फिर नदी किनारे मिला शव

गढ़वा के जोबरइया से लापता 87 वर्षीय महिला का शव दानरो नदी किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्रभास मिश्र की रिपोर्ट

गढ़वा : थाना क्षेत्र के जोबरइया स्थित हरिओम नगर से दो सितंबर को लापता हुई 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव रविवार को दानरो नदी के किनारे से बरामद हुआ. मृतका की पहचान राघो कुंवर, पति स्वर्गीय शिवपूजन बिंद, के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.

दो सितंबर को हुई थी घर से लापता

बताया जाता है कि राघो कुंवर दो सितंबर से अपने घर से लापता थीं. परिजन उनकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कई दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिला. काफी तलाश के बाद भी जब महिला का पता नहीं चला, तो परिजनों ने उनका पुतला तैयार कर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया. परिजन पुतला लेकर बनारस भी चले गये थे.

ये भी पढ़ें: SIR अभियान: एक दिन में गढ़वा की रफ्तार सबसे तेज, औसत में पलामू-लातेहार पीछे

किन परिस्थितियों में हुई मौत

इसी बीच रविवार को दानरो नदी के किनारे बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राघो कुंवर के रूप में की.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >