गढ़वा: बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव में अज्ञात जंतु के काटने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गयी. पीड़ित महिला लावाचंपा गांव निवासी सकेंद्र चौधरी की पत्नी आशा देवी है. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है.
घटना के संबंध में आशा देवी ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद अपने घर में चारपाई पर सो रही थी. इसी दौरान किसी अज्ञात जंतु ने उसे काट लिया. दर्द व अहसास होने पर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे. फिलहाल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है.
