गढ़वा: झारखंड के जिले के कांडी थाना क्षेत्र स्थित चौबे मझिगामा गांव निवासी वीरेंद्र साव की पत्नी इंदू देवी को सांप ने डस लिया. इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि इंदु देवी अपने घर से सड़क पर घूमने के लिए सोमवार की शाम को गयी हुई थी.
मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
इसी क्रम में सांप ने उसके दाएं पैर में डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर दिया.
डॉक्टर ने क्या कहा?
इसके बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है.
