जलमीनार से पानी भरने पर महिला से मारपीट

जलमीनार से पानी भरने पर महिला से मारपीट

रमना थाना क्षेत्र के बहियारकला गांव में जलमीनार पर पानी भरने गयी महिला के साथ एक ही परिवार के लोगों ने मारपीट की है. इसके बाद जाहिद अली की पत्नी बसिरन बीबी ने इसकी शिकायत प्रखंड प्रमुख करूणा सोनी व प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव राय से की है. जानकारी मिलने के बाद रमना थाना पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली. प्रमुख व बीडीओ को दिये आवेदन में बसिरन बीबी ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व जलमीनार पर पानी लेने गयी, तो खेदन अंसारी,उनकी पत्नी मैरून बीबी, पुत्र इब्राहिम अंसारी, अहमद रजा व बहू आसमां बीबी ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की. आवेदन में कहा गया है कि खेदन अंसारी ने जलमीनार का पंप सेट खोलकर अपने घर में रख लिया है और पाइप में समरसेबल डाल कर निजी उपयोग किया जा रहा है. इस कारण पीने व नहाने के लिए लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. आवेदन में नसीरन बीबी के अलावे शहबाज अंसारी, मकसुद अंसारी, सहीना बीबी, वशीम जारा, समीना बीबी, हसबुन बीबी, सलमान अंसारी, एजाज अंसारी एवं साकित राजा के भी हस्ताक्षर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >