महिला ने मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया

महिला ने मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया

भवनाथपुर थाना क्षेत्र की मकरी पंचायत के बगही टोला निवासी जहांगीर अंसारी की पत्नी रबाना बीबी ने अपने चाचा ससुर सरफुद्दीन अंसारी पर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने तथा गलत नियत रखने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. उसने ससुर पर कार्रवाई की मांग की है. रबाना बीबी ने अपने आवेदन में कहा है कि उसके घर के सामने किसी ने शौच कर दिया था. इसके बारे में पूछताछ करने पर चाचा ससूर सरफुद्दीन अंसारी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनसे उलझ गये. वह उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने लगे तथा पटक कर उसके उपर चढ़ गये. उसके शोरगुल करने पर परिजनों ने बीच-बचाव किया. इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है. इसकी जांच की जा रही है. सत्यापित होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >