जल संकट व प्रदूषण एक गंभीर वैश्विक समस्या : रविंद्र जायसवाल

लायंस क्लब ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

लायंस क्लब ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक प्रतिनिधि, गढ़वा पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से गढ़वा शहर में रविवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. यह रैली लायंस क्लब ऑफ ग्रीन, लायंस क्लब ऑफ विशाल, लायंस क्लब ऑफ ऑसम व लायंस क्लब ऑफ सिटी की ओर से निकाली गयी. रैली जोन चेयरमैन लायन रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गयी. कार्यक्रम की शुरुआत लायंस टीकाकरण केंद्र से की गयी. प्रतिभागियों ने अनुशासित ढंग से रैली में भाग लेते हुए शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर, पोस्टर व स्लोगन लेकर “जल है तो कल है”, “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया. इस अवसर पर जोन चेयरमैन रविंद्र जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट और पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर वैश्विक समस्या बन चुकी है, यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो आनेवाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सजग रहे. मौके पर डॉ जेपी सिंह, डॉ असजद अंसारी, अर्जुन विश्वकर्मा, रामनारायण गुप्ता, उमेश अग्रवाल, अमित कश्यप, नीरज कमलापुरी, राजमणि कमालपुरी, डॉ सुशील गुप्ता, विश्वाश शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >