निर्वाचन कार्य में बड़ी लापरवाही खरौंधी. खरौंधी प्रखंड में निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कुमार के स्पष्ट निर्देश के बावजूद 48 मतदान केंद्रों पर अब तक मतदाता सूची नहीं चिपकायी गयी है. जिनका नाम सूची में है, उनकी जानकारी भी उपलब्ध नहीं करायी गयी, जिससे आम मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि वे कई दिनों से अपने मतदान केंद्रों पर जाकर नाम जांचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सूची उपलब्ध न होने से असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है. लापरवाही और भी चिंताजनक है विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान यह लापरवाही और भी चिंताजनक है, क्योंकि इसी प्रक्रिया में मतदाताओं को अपने नाम और विवरण का सत्यापन करना होता है. सूची उपलब्ध न होने से लोगों में आशंका है कि कहीं उनका नाम मतदाता सूची से हट तो नहीं गया है. प्रशासन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश था कि 23 मई 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर सूची प्रकाशित की जाये और बीएलओ पर्यवेक्षक कम से कम पांच केंद्रों का निरीक्षण कर फोटोग्राफ उपलब्ध करायें. सूची उपलब्ध कराने की मांग इसके बावजूद कई केंद्रों पर न तो सूची चिपकायी गयी और न ही बीएलओ मौजूद मिले. ग्रामीणों ने मांग की है कि लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की जाये और तुरंत सभी मतदान केंद्रों पर सूची उपलब्ध करायी जाये. इस संदर्भ में एसडीओ बंसीधर नगर प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि उन्होंने बीडीओ को हर मतदान केंद्र पर सूची लगाने के निर्देश दिये हैं.
48 मतदान केंद्रों पर नहीं चिपकायी गयी मतदाता सूची
खरौंधी प्रखंड में निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कुमार के स्पष्ट निर्देश के बावजूद 48 मतदान केंद्रों पर अब तक मतदाता सूची नहीं चिपकायी गयी है
