झारखंड राज्य सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विवेक ठाकुर ने जीता कांस्य पदक

धनबाद में आयोजित झारखंड राज्य सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा के विवेक ठाकुर ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

जितेंद्र सिंह गढ़वा: झारखंड राज्य सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 22 अगस्त 2026 तक धनबाद स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं धनबाद जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ.

भाला फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में गढ़वा जिले के अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ी विवेक ठाकुर ने किड्स भाला फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया. विवेक की इस उपलब्धि से गढ़वा जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: चार स्टेडियम, करोड़ों खर्च फिर भी खेल सुविधाएं बेकार; अब नए स्टेडियम की तैयारी

विवेक को दी लोगों ने शुभकामनाएं

विवेक की सफलता पर गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, सचिव आलोक मिश्रा, संयुक्त सचिव सुशील तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, अभिषेक सिंह, रमाशंकर सिंह, सुशील सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संरक्षक अमृत शुक्ला, राकेश पाल, रेखा चौबे, अनीता दत्त एवं उमेश सहाय सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी. वहीं, क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, सतेंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, सुनील कुमार, शमशाद अहमद, अतुल भारद्वाज, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह सहित खेल प्रेमियों ने भी विवेक को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >