ट्रैक्टर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव निवासी इंद्रासन रावत के पुत्र उमेश कुमार रावत (45 वर्ष) की बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गयी. बताया गया कि उमेश अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहा था. इसी क्रम में वह अपने घर के समीप ट्रैक्टर खड़ा कर नीचे उतरा था. लेकिन ट्रैक्टर में लगे हल को हाइड्रोलिक से उठाकर रखा था. बताया गया कि ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ने लगा. इससे उसका एक पैर ट्रैक्टर के पिछला चक्का के नीचे आ गया. तब उसने हाथ से ही ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन आगे बढ़ रहे ट्रैक्टर को रोकने में विफल रहा और ट्रैक्टर के नीचे दब गया. उसे घायल अवस्था में घर वालों एवं ग्रामीणों के सहयोग से वहां से उठाकर भवनाथपुर सीएचसी ले जाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर सदर अस्पताल लाये जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >