गढ़वा : उदयपुर में 14 सितंबर से फुटबॉल टूर्नामेंट, बालक-बालिका दोनों वर्ग लेंगे हिस्सा

उदयपुर में बारिश के कारण स्थगित फुटबॉल टूर्नामेंट अब 14 सितंबर से शुरू होगा. हाई स्कूल मैदान में बालक और बालिका वर्ग की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी.

मुकेश तिवारी की रिपोर्ट रमकंडा (गढ़वा). उदयपुर पंचायत भवन में गुरुवार को एकता मंच के पदाधिकारियों और युवाओं की बैठक हुई. बैठक में बारिश के कारण स्थगित फुटबॉल टूर्नामेंट को अब 14 सितंबर से कराने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ उदयपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में होगा.

खेल मैदान में कई जगह गड्ढे

प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों की टीमें भाग लेंगी. लगातार बारिश के कारण खेल मैदान में कई जगह गड्ढे हो गये थे. खिलाड़ियों को बेहतर मैदान उपलब्ध कराने के लिए आयोजन समिति और युवाओं ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मैदान को समतल कराया.

ये भी पढ़ें: गढ़वा को रेलवे की सौगात: दशकों पुरानी बरवाडीह-अंबिकापुर रेललाइन की मांग पूरी, रेल मंत्रालय से मंजूरी की जानकारी, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य

मुखिया पति राजकिशोर यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >