गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के सोह गांव के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान नारायणपुर गांव के सेमरिया टोला निवासी विजय रजवार (पिता- स्व. विनोद रजवार) और रवि कुमार (पिता- इंद्रदेव राम) के रूप में हुई है. विजय रजवार को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों युवक रवि कुमार के मामा के बेटे के शादी समारोह (मड़वा कार्यक्रम) में शामिल होने जा रहे थे. इसी क्रम में सोह गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में विजय रजवार के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आयीं हैं.
मड़वा कार्यक्रम में जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल
मड़वा कार्यक्रम में जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल
