धुरकी (गढ़वा): जिले में धुरकी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में करवा पहाड़ गांव निवासी 59 वर्षीय हमिद अंसारी और पनघटवा गांव निवासी रामनाथ सिंह शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, रामनाथ सिंह करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ स्थायी/लाल वारंट जारी था.
ये भी पढ़ें- 37 साल बाद फिर खुली कधवन डैम की फाइल, 41 गांवों पर डूब का साया; मुआवजे को लेकर बढ़ी बेचैनी
लंबे समय से फरार वारंटियों पर पुलिस की नजर
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चला रही है. सितंबर माह में अब तक विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर रोक लगाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधी हो या वारंटी, कानून से बचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें- पेड़ के नीचे बैठी युवती को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे परिजन
