सड़क दुघर्टना में पांच वर्षीय बालक समेत दो घायल

सड़क दुघर्टना में पांच वर्षीय बालक समेत दो घायल

गढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में रविवार को सड़क दुर्घटना में पांच वर्षिय बच्चे सहित दो लोग घायल हो गये. घायलों में धुरकी गांव निवासी अमरुल्लाह अंसारी व डंडई थाना क्षेत्र के तसराल गांव निवासी छोटेलाल सिंह का पुत्र सर्वेज सिंह (5 वर्ष) शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि सर्वेज कुमार अपनी मां के साथ पैदल ही जरही बाजार जा रहा था. इसी दौरान जरही गांव के तिनमुहान के समीप बच्चा सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था. बच्चे को बचाने के क्रम में पिकअप ने एक लूना में टक्कर मार दी. इसके कारण बाइक सवार अमरुल्लाह अंसारी व सर्वेज घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >