रंका प्लस टू हाईस्कूल के SMC चुनाव में फर्जी अभिभावक! बच्चों का नामांकन नहीं, फिर बने सदस्य

रंका प्लस टू उच्च विद्यालय के एसएमसी चुनाव में दो फर्जी अभिभावक पकड़े गए। प्रधानाध्यापक ने चुनाव रद्द करने के लिए विभाग को पत्र लिखा है। पूरी खबर पढ़ें।

रंका,गढ़वा: रंका प्लस टू उच्च विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के चुनाव में दो ऐसे अभिभावकों के सदस्य बनने का मामला सामने आया है, जिनके बच्चों का विद्यालय में नामांकन ही नहीं है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रनारायण झा के अनुसार, दिवाकर तिवारी और सुधीर कुमार के नाम से विद्यालय में किसी बच्चे के नामांकन का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है.

प्रधानाध्यापक ने बताया कि 30 जुलाई को हुए एसएमसी चुनाव में दोनों व्यक्ति अभिभावक के रूप में शामिल हुए और समिति के सदस्य चुने गये. इसके बाद संजय कुमार सिन्हा को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया.

रिकॉर्ड की जांच में नहीं मिला कोई साक्ष्य

प्रधानाध्यापक इंद्रनारायण झा ने बताया कि चुनाव के बाद दोनों कथित अभिभावकों के विद्यालय में नामांकित बच्चों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गयी, लेकिन करीब 20 दिनों की पड़ताल के बाद भी दोनों के बच्चों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला.

उन्होंने स्पष्ट किया कि एसएमसी चुनाव में प्रधानाध्यापक की कोई भूमिका नहीं होती है. अभिभावक ही बैठक कर चुनाव की प्रक्रिया पूरी करते हैं.

प्रधानाध्यापक ने बताया कि 30 जुलाई को हुए चुनाव को भंग कराने के लिए विभाग को पत्र भेजा जाएगा. विभाग से निर्देश मिलने के बाद चुनाव रद्द कर एसएमसी का पुनर्गठन किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >