कचरा जलने से ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन घंटे तक बिजली ठप

कचरा जलने से ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन घंटे तक बिजली ठप

प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के मेन रोड स्थित फुटबॉल स्टेडियम के पास शुक्रवार शाम ट्रांसफार्मर में आग लग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के नीचे लंबे समय से जमा कचरा अचानक जल उठा और आग धीरे-धीरे ऊपर फैलते हुए ट्रांसफार्मर तक पहुंच गयी. आग इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका तीन घंटे तक अंधेरे में डूब गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. तब तक ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान हो चुका था. इस घटना से सदर अस्पताल, सहिजना और चिनिया रोड सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गयी. विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर के आसपास कचरा जमा करना गंभीर लापरवाही है. उन्होंने बताया कि दानरो नदी के पास नये सबस्टेशन के नीचे से गुजरने वाले 33 केवी और 11 केवी अंडरग्राउंड केबल के पास कचरा जमा होना हादसों को बढ़ावा देता है. विद्युत विभाग ने नगर परिषद और नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रांसफार्मर और विद्युत संरचनाओं के आसपास कचरा न डालें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >