ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

प्रतिनिधि, गढ़वा केतार थाना क्षेत्र के दासीपुर गांव के समीप सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के करीवाडीह गांव निवासी कौशर अली के पुत्र नवेज आलम (24) के रूप में हुई है. मृतक के पिता कौशर अली ने बताया कि मंगलवार को उनके घर की छत की ढलाई होने वाली थी. इसी संबंध में नवेज सोमवार को अपनी बाइक से बेलावार गांव स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था, ताकि ढलाई के काम के लिए कुछ पैसे ला सके. इसी क्रम में दासीपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया. इस हादसे में नवेज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में उसे केतार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नवेज की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया. वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

डंडई (गढ़वा) थाना क्षेत्र के राडो गांव निवासी अशोक कुमार सिंह व उनकी पत्नी हीरावती देवी सोमवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में घायल अशोक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से नगर ऊंटारी एक मीटिंग में भाग लेने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में हीरावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल हीरावती को नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >