अवैध बालू लेकर भवनाथपुर जा रहा टीपर पलटा

खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा गांव में स्थित तालाब के पास गुरुवार को सुबह तीन बजे एक बालू लदा वाहन टीपर डीवाइडर तोड़ते हुए पलट गया.

अवैध बालू लेकर भवनाथपुर जा रहा टीपर पलटा

वाहन मालिक आनन फानन मे टीपर जेसीबी से उठवाकर भेजा यूपी

प्रतिनिधी खरौंधी

खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा गांव में स्थित तालाब के पास गुरुवार को सुबह तीन बजे एक बालू लदा वाहन टीपर डीवाइडर तोड़ते हुए पलट गया. टीपर बजमरवा तालाब के बांध पर बने सड़क पर पलटा , सड़क के किनारे लगे डिवाइडर की वजह से टीपर तालाब मे नहीं गया. नहीं तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी. इसके बाद वाहन मालिक ने दो घंटे के अंदर जेसीबी से टीपर उठवाकर यूपी में भेज दिया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बालू लदा टीपर कोन थाना के दिलीप जायसवाल का था. टीपर बालू लेकर भवनाथपुर जा रहा था. लोंगो ने बताया कि बार्डर के उस पार से रात मे बालू, गिट्टी, ईट की ढुलाई की जाती है. वाहनों की स्पीड काफी तेज होती है. जिससे कभी भी दुर्घटना होने की संभावना रहता है. कई बार वाहन मवेशियों को भी धक्का मार कर भाग गए हैं. उन्होंने बताया रात मे बालू, गिट्टी, ईट हाईवा, टीपर एवं ट्रक से ढुलाई की जाती है. विदित हो कि खरौंधी थाना क्षेत्र में स्थित झारखंड – यूपी सीमा से दर्जनों वाहनों के द्वारा बड़े पैमाने पर गिट्टी, बालू एवं ईट की अवैध ढुलाई होती है.क्षेत्र के खोखा, राजी एवं बजरमरवा गांव के रास्ते बार्डर पार किया जाता है. यूपी के डाला से माफियाओं के द्वारा बड़े वाहनों से अवैध गिट्टी सप्लाई की जाती है. जबकि कनहर नदी का बालू भी अवैध रुप से सप्लाई की जाती है. जिससे झारखंड सरकार को राॅयल्टी नहीं मिल पाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

यह भी पढ़ें >