केतार. केतार थाना क्षेत्र के केतार-पाचाडुमर मुख्य सड़क पर लतमरवा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. घायलों में बीजडीह ग्राम निवासी पंकज साह, रिशु चौधरी और ओम ब्रजेश पटवा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बुधवार को होली के दिन तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर केतार से अपने गांव बीजडीह लौट रहे थे. इसी क्रम में लतमरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवकों की पिटाई कर दी तथा बाइक को कब्जे में ले लिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. इधर दुर्घटना में पंकज साह के कंधे और सीने में गंभीर चोट लगी है. गंभीर स्थिति को देखते हुए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, ग्रामीणों ने पिटाई भी की
सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, ग्रामीणों ने पिटाई भी की
