तीन छात्रों ने जिले के टॉप टेन में बनायी जगह

तीन छात्रों ने जिले के टॉप टेन में बनायी जगह

जैक दसवीं बोर्ड की परीक्षा में मेराल प्रखंड के एक छात्र तथा दो छात्रा ने जिला स्तर पर टॉप 10 में जगह बनायी है. तीनों छात्र-छात्राएं प्रखंड में टॉपर बने हैं. जिला स्तर पर टॉप 10 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पेस्का का छात्र सौरभ द्विवेदी (96.20 प्रतिशत) अंक के साथ शामिल है. इसके साथ ही वह प्रखंड टॉपर बना है. इसके अलावा राजकीय कृत उच्च प्लस टू विद्यालय की छात्रा खुशबू कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाया है. वहीं एसबीएन हाई स्कूल बांका भंडार की छात्रा खुशी कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर जिला स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाते हुए प्रखंड स्तर पर क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >