दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

गढ़वा-चिनिया मार्ग पर शनिवार को बिलायती खांड़ के पास शनिवार को दो बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में चिनिया थाना क्षेत्र के बालेखांड़ गांव निवासी सुदामा सिंह का पुत्र मनोज सिंह तथा दूसरा बाइक सवार बिलैतीखांड़ गांव निवासी भिखू सिंह का पुत्र दिलावर सिंह एवं कोबी सिंह का पुत्र महेंद्र सिंह शामिल हैं. सभी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि दिलावर सिंह तथा उसका चचेरा भाई महेंद्र सिंह अपने घर से मनरेगा के तहत का करने चिनिया प्रखंड जा रहे थे. दूसरी ओर से मनोज सिंह खुरी गांव से किसी रिश्तेदार को पहुंचाकर बाइक से वापस लौट रहे थे. बलैतीखांड़ के पास दोनों बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद दिलावर सिंह के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >