गढ़वा. मझिआंव मार्ग पर बुधवार को हरण दुबे पहाड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा जनकपुर मोहल्ला निवासी उमेश मेहता के पुत्र पंकज कुमार मेहता के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पंकज कुमार मेहता अपने घर से मझिआंव किसी काम से गया हुआ था. वापस लौटने के क्रम में हरण दुबे पहाड़ के पास अचानक एक मोटरसाइकिल सवार उसके सामने आ गया. उसे बचाने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
Copied link
बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल