महिला ने साइबर ठगों ने की 10 हजार रुपये की ठगी

आंगनबाड़ी विभाग का कर्मचारी बताकर ठगों ने पैसे उड़ाये

आंगनबाड़ी विभाग का कर्मचारी बताकर ठगों ने पैसे उड़ाये प्रतिनिधि, कांडी कांडी थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के टोला रक्सही निवासी उदय यादव की पत्नी आरती देवी साइबर ठगी का शिकार हो गयी. साइबर ठगों ने आंगनबाड़ी विभाग के नाम पर फोन कर आरती देवी को झांसे में लेकर 10 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़िता ने बताया कि गुरुवार शाम उनके मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का कर्मचारी बताया. ठग ने आरती से कहा कि उन्होंने गर्भवती योजना का फॉर्म भरा था, उसी का पैसा आया है. फोन करने वाले ने आरती से पहले 7,400 जमा करने को कहा. झांसे में आकर आरती देवी ने बताये गये नंबर पर पैसा भेज दिया. इसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन किया और 2,600 और जमा करने की बात कही. आरोपी ने आरती को आश्वासन दिया की अगले दिन उसे 10 हजार रुपये वापस कर दिये जायेंगे. पीड़िता ने विश्वास कर 2,600 रुपये और भेज दिये. हालांकि, इसके बाद जब पैसा वापस नहीं आया, तो उन्होंने उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद मिला, जिसके बाद उन्हें ठगी का पता चला. पीड़िता ने कांडी थाना में आवेदन देकर शिकायत की है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >