दांत से काटकर पत्नी ने पति को किया घायल

दांत से काटकर पत्नी ने पति को किया घायल

गढ़वा. प्रतापपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवराम का पुत्र श्याम लाल राम को उसकी पत्नी ने गुरुवार को दांत से कटकर घायल कर दिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में श्यामलाल राम ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने दांत से कटकर उसे घायल कर दिया. जबकि उसकी पत्नी ने इस बात को गलत बताया है. श्याम लाल के पत्नी ने आरोप लगाया है की शादी के बाद से ही वह बराबर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. इसके अलावा वह घर में पैसे भी नहीं देता था. गुरुवार श्यामलाल उसके साथ मारपीट कर रहा था, जिस क्रम में उसने उसे दांत से काट लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >