पाचाडुमर व नगर उंटारी की टीम रही विजयी

पाचाडुमर व नगर उंटारी की टीम रही विजयी

युवा शक्ति कॉस्को नाइट क्रिकेट क्लब भवनाथपुर के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच के तीसरा दिन दो मैच खेले गये. इसमें पहला मैच भवनाथपुर व बुका तथा दुसरा धुरकी तथा श्री वंशीधर नगर के बीच खेला गया. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि खरौंधी जिप सदस्य धर्मराज पासवान ने किया. पाचाडुमर व डीके-11 भवनाथपुर के बीच खेले गये मैच में पाचाडुमर की टीम ने 10 ओव��� में दो विकेट गंवाकर 135 रन बनाये. जबकि डीके-11 की टीम 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 118 रनों पर सिमट गयी. इस तरह पाचाडुमर की टीम 18 रन से विजय घोषित हुई. मैच में सुमित कुमार को एक विकेट लेने तथा 71 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया.

उधर दूसरा मैच मेरौनी व प्रेम मेडिकल नगरउंटारी के बीच खेला गया. इसमें प्रेम मेडिकल की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट गंवाकर 119 रन बनाये. जबकि मेरौनी की टीम 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 98 रन पर सिमट गयी. इस तरह से प्रेम मेडिकल नगरउंटारी की टीम 21 रन से विजयी रही. मैच में तीन विकेट लेने व आठ रन बनाने पर पिंटू थापा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

उपस्थित लोग : इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद यादव, सुधीर यादव, सचिव उप प्रमुख पीटूं टोप्पो, उप सचिव अनूप गुप्ता, अनूज गुप्ता, अनुपम यादव, पंकज गुप्ता, सोनू यादव, ओम नारायण यादव, आलोक मेहता, रोहित सोनी, धनंजय यादव व दीपक यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >