बुका व धुरकी की टीम बनी विजेता

बुका व धुरकी की टीम बनी विजेता

युवा शक्ति कॉस्को नाइट क्रिकेट क्लब, भवनाथपुर के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन दो मैच खेले गये. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष चिकित्सक डॉ निशंक निश्रम व व्यवसायी मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इसके बाद पहला मैच भवनाथपुर व बुका के बीच तथा दूसरा मैच धुरकी तथा श्री बंशीधर नगर के बीच खेला गया. पहले मैच में भवनाथपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. इसके बाद खेलने उतरी भवनाथपुर की टीम ने आठ विकेट गंवाकर 12 ओवर में 60 रन बनाये. जबकि बुका की टीम बिना विकेट गंवाये पांच ओवर में 63 रन बनाकर 10 विकेट से विजयी रही. मैन ऑफ द मैच गोलू को दिया गया. गोलू ने तीन विकेट लेकर 34 रन बनाये थे. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोलू को सोनू गुप्ता की तरफ से दिया गया. दूसरा मैच श्री बंशीधर नगर व धुरकी के बीच खेला गया. धुरकी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया. श्री बंशीधर नगर की टीम ने छह विकेट गंवाकर 10 ओवर में 122 रन बनाये. जबकि धुरकी की टीम ने पांच विकेट गंवाकर 10 ओवर में 70 रन बना लिये. इस प्रकार से श्री बंशीधर नगर की टीम 52 रन से विजयी हुई. उपस्थित लोग : इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद यादव, सुधीर यादव, सचिव उप प्रमुख पीटूं टोप्पो,उप सचिव अनूप गुप्ता,अनूज गुप्ता, अनुपम यादव, पंकज गुप्ता, सोनू यादव, ओम नारायण यादव, आलोक मेहता, रोहित सोनी, धनंजय यादव व दीपक यादव सहित सभी सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >