तीन हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा, अब गांवों तक पहुंचेगा छात्र मोर्चा

झारखंड छात्र मोर्चा ने तीन हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा किया. अब दूसरे चरण में संगठन गांवों और शिक्षण संस्थानों तक अपनी पहुंच बढ़ाएगा.

राजकमल तिवारी की रिपोर्ट

गढ़वाः झारखंड छात्र मोर्चा ने जिले में सदस्यता अभियान के पहले चरण में निर्धारित तीन हजार नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया है. अब संगठन ने अभियान के दूसरे चरण को और व्यापक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. दूसरा चरण 10 से 20 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान संगठन की टीम जिले के कॉलेजों, प्लस टू स्कूलों और सुदूरवर्ती प्रखंडों के शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगी.

बैठक में दूसरे चरण की रणनीति पर चर्चा

अभियान को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा, गढ़वा जिला समिति की मासिक बैठक हुई. बैठक में पहले चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और दूसरे चरण की रणनीति पर चर्चा हुई. बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में जिला सचिव विकास चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड छात्र मोर्चा राज्य की लोक-संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाला छात्र संगठन है. उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं तेजी से संगठन से जुड़ रहे हैं. युवा वर्ग संगठन को अपनी आवाज के रूप में देख रहा है.

ये भी पढ़ें- मतदाता सूची पुनरीक्षण में गढ़वा राज्य में 12वें स्थान पर, 11,842 लोगों ने नाम जोड़ने को दिया आवेदन

ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस

जिला कोषाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि दूसरे चरण में ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. जिले के हर कॉलेज, प्लस टू विद्यालय और प्रखंड स्तर के शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने की योजना है. इसके लिए कार्यकर्ताओं की विशेष टीमें गठित की गई हैं. ये टीमें संस्थानों और गांवों तक जाकर विद्यार्थियों को संगठन की प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगी.

उन्होंने कहा कि पहले चरण में तीन हजार सदस्यों का लक्ष्य समय से पहले पूरा होना संगठन के प्रति छात्रों के बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है. दूसरा चरण इससे भी व्यापक होगा और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. प्रेस वार्ता में सौरभ कुमार सिंह, रुपेश चौबे और धीरज सिंह उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- 10 दिन पहले दफन हुआ था युवक, पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस ने खुदवाई कब्र, निकाला शव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >