बीडीओ के साथ मारपीट करनेवाले ने कहा उनसे खुन्नस थी

बीडीओ के साथ मारपीट करनेवाले ने कहा उनसे खुन्नस थी

भवनाथपुर थाना पुलिस ने बीडीओ नंदजी राम के साथ हुई मारपीट के मामले में सुबन राउत, पिता स्व बैजनाथ राउत नामक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे जेल भेज दिया गया. वह भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव का रहनेवाला है. यह जानकारी एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि सोमवार को भवनाथपुर बीडीओ के साथ भवनाथपुर बाजार में मारपीट की घटना घटी थी. इस मामले में बीडीओ ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. इसके बाद भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुअनि प्रदीप कुमार एवं पुलिस के जवानों ने छापेमारी कर भवनाथपुर से सुबन राउत को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पेंशन आदि को लेकर बीडीओ से पूर्व से खुन्नस थी. पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >