मौसम का मिजाज बदला, दिन में धूप शाम को हुई बारिश

मौसम का मिजाज बदला, दिन में धूप शाम को हुई बारिश

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा. फागुन के महीने की शुरुआत में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है. सोमवार को दिन भर तेज धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी और लोग हल्की गर्मी का अहसास हुआ. लोग स्वेटर और जैकेट उतारने की सोच ही रहे थे कि शाम को मौसम ने करवट बदल दी. शाम करीब 5:30 बजे अचानक घने बादल छा गये और तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुई. लगभग 30 से 40 मिनट तक बरसी बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया और ठंडी हवाएं चलने लगीं. दिन में गर्मी का आनंद लेने वाले लोग शाम को ठिठुरते नजर आये. जानकारों का कहना है कि इस तरह का अचानक मौसम बदलाव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है. दिन में गर्मी और रात में बढ़ी ठंड से सर्दी-खांसी और वायरल बुखार का खतरा बढ़ गया है. डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि फागुन की इस “धोखेबाज ” ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े अभी उतारने से बचें और सावधानी बरतें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >