युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गढ़वा. रंका थाना क्षेत्र के हाटदोहर गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका अजय गोंड की पुत्री आरती कुमारी (18 वर्ष) बतायी गयी है. बताया गया कि आरती की मां लकड़ी लेने जंगल की ओर गयी थी. उसके पिता मवेशी को भूसा देने गये थे. इस दौरान आरती घर में अकेले थी. उसने घर के लोगो के लिए खाना बनाकर रख दिया, इसके बाद कमरा बंद कर फांसी लगा ली. उसके पिता जब मवेशी को चारा देकर घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है. इस पर उसने आरती कुमारी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगायी. लेकिन आरती ने दरवाजा नहीं खोला. इस पर उसके पिता ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो आरती फंसी के फंदे से झूल रही थी. घटना के बाद उसके परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों को जानकारी नहीं : परिजनों ने बताया कि किस बात को लेकर आरती ने आत्महत्या की है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >