महिला लाभुक ने डीलर पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

पंचायत के कांडी निवासी रंजू देवी ने पंचायत के मुखिया को आवेदन देकर डीलर द्वारा जून महीने का राशन नहीं देने का आरोप लगायी है

कांडी. पंचायत के कांडी निवासी रंजू देवी ने पंचायत के मुखिया को आवेदन देकर डीलर द्वारा जून महीने का राशन नहीं देने का आरोप लगायी है. मुखिया को दिये आवेदन में कहा है कि वह पीडीएस डीलर राम अवतार राम के दुकान की कार्डधारी लाभुक हैं. लेकिन इनका दुकान निलंबन के बाद अब कांडी के हीं चांद स्वयं सहायता समूह से राशन मिलता है. उक्त डीलर द्वारा उन्हें 45 किलोग्राम राशन के जगह मात्र 35 किलोग्राम राशन दिया जा रहा है वो भी सड़ा गला राशन है. डीलर से अपना हक मांगे जाने पर उनके द्वारा उसके के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. साथ ही कहा गया कि जहां जाना है जाओ. रंजू देवी ने मुखिया से उक्त मामले का जांच कर डीलर के ऊपर उचित कार्रवाई की मांग किया है. महिला के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मुखिया विजय राम ने आवेदिका द्वारा डीलर चांद स्वयं सहायता समूह के ऊपर लगाए गए आरोप को सही बताते हुए कहा है कि उक्त डीलर द्वारा जनप्रतिनिधियों के आदेश का अवहेलना किया जाता है. मुखिया ने बीडीओ से चांद स्वयं सहायता समूह को निलंबन करने का अनुसंसा किया है.

मारपीट की घटना में दंपती घायल

भवनाथपुर

. भवनाथपुर थाना क्षेत्र के गुरुर गांव निवासी राजाराम पासवान व उसकी पत्नी शोसीता देवी मंगलवार को मारपीट की घटना में घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में राजाराम पासवान ने आरोप लगाया कि वे अपने गांव में ही नया घर बनाया था. इसके बाद पुराने घर में खपड़ा हटाकर सीटा डाल दिये थे. इसके बाद उसके पिता सुरेश पासवान उसके भाई श्रीराम पासवान, भगीना हरिओम पासवान व कुंती देवी ने उसे पुराना घर खाली करने के लिए दबाव बना रहे थे. इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसका घर का सीटा तोड़ दिया तथा दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने सोसीता देवी को कांडी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से भी गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में घायलों ने चौबे मझिगावां ओपी में उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >