जिले के 255 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

नगर निकाय चुनाव. जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान, 27 फरवरी को आयेगा परिणाम

नगर निकाय चुनाव. जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान, 27 फरवरी को आयेगा परिणाम प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिले में सोमवार को निगर निकाय चुनाव के लेकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. जिले में गढ़वा नदर परिषद, मझिआंव व श्रीवंशीधर नगर पंचायक में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए चुनाव हुए. तीनों निकाय के 255 प्रत्याशियों का भाग्य अब मतपेटियों में बंद हो गया है. चुनाव के परिणाम 27 फरवरी को आयेंगे. मतदान के बाद अब प्रत्याशियों में बेचैनी भी बढ़ गयी है. …………………… गढ़वा में 2018 की तुलना में चार प्रतिशत कम हुआ मतदान गढ़वा नगर परिषद चुनाव में इस बार पिछली बार की तुलना में लगभग चार प्रतिशत कम मतदान हुआ. गढ़वा नगर परिषद में इस बार 63.32 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि पिछली बार 2018 में हुए नगर निकाय चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान हुआ था. बता दें कि कुछ क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा. जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार सुबह नौ बजे से गढ़वा नगर परिषद में 11.65 प्रतिशत, 11 बजे तक 23.68 प्रतिशत, अपराहण एक बजे तक 38.47 प्रतिशत, अपराहण तीन बजे तक 53.30 प्रतिशत व अपराहण पांच बजे तक 63.32 मतदान संपन्न हुआ. उल्लेखनीय है कि पिछले नगर निकाय चुनाव में जब 67 प्रतिशत मतदान हुआ था, तब मात्र 54 मतों के अंतर पर जीत-हार तय हुआ था. ऐसे में इस बार मतदान का कम होना प्रत्याशियों का समीकरण बना व बिगाड़ सकता है. मझिआंव में 62.80 मतदान, एक केंद्र पर विवाद भी हुआ मझिआंव. मझिआंव नगर पंचायत चुनाव 62.80 मतदान हुआ. मतदान के दौरान अथौकी तहले के बूथ संख्या एक पर एक मतगाता व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के बीच मामूली विवाद हो गया. विवाद के बाद प्रत्याशी एक घंटे तक बूथ के बाहर ही बैठी रहीं, जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही रंका एसडीपीओ रोहित रंजन, पुलिस निरीक्षक वृज कुमार व थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस की टीम ने विवाद कर रहे मतदाता व महिला प्रत्याशी को समझा-बुझाकर बाहर भेजा और मामले को शांत कराया. इस दौरान आधे घंटे तक पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे. हालांकि इलाके में मतदान के प्रति मतदाताओं में भारी उत्साह रहा. सुबह सात बजे से ही सभी मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लंबी कतार लगी रही. श्री वंशीधर नगर में 63.07 प्रतिशत वोटिंग खत्म, अब नतीजों का इंतजार श्री वंशीधर नगर. श्री बंशीधर नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी. श्रीवंशीधर नगर पंचायत में 63.07 प्रतिशत मतदान हुआ. पूरे चुनाव के दौरान मतदाताओं की ””””खामोशी”””” ने चुनावी पंडितों और प्रत्याशियों को उलझन में डाल दिया है. अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब मतपेटियों में बंद हो चुका है. अंतिम क्षणों तक किसी भी एक प्रत्याशी के पक्ष में स्पष्ट लहर या रुझान नजर नहीं आया. हर खेमा अपनी जीत के दावे तो कर रहा है, लेकिन अंदरूनी तौर पर धड़कनें बढ़ी हुई हैं. मतदान की शुरुआत के साथ ही सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट डाला. मुख्य रूप से विधायक अनंत प्रताप देव एवं पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने वंशीधर मंदिर के समीप स्थित किसान भवन मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा. गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव व पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने खुद मोर्चा संभालते हुए विभिन्न संवेदनशील केंद्रों का दौरा किया. सु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >