लापता युवक का शव सोन नदी के किनारे से बरामद

लापता युवक का शव सोन नदी के किनारे से बरामद

कांडी. कांडी थाना क्षेत्र की बलियारी पंचायत के बरवाडीह टोला में शनिवार को सोन नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान बरवाडीह निवासी प्रयाग राम के 36 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार पासवान उर्फ उदल पासवान के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार कौशल कुमार पासवान 12 मार्च को घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. शनिवार दोपहर बरवाडीह स्कूल के पास सोन नदी किनारे गये चरवाहों ने एक शव देखा. इसकी सूचना फैलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गये. मृतक के भाई अर्जुन कुमार पासवान ने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की. सूचना मिलते ही कांडी थाना के एसआइ अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्राथमिक जांच में पानी में डूबने से मौत की आशंका जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >