शिक्षक हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, भेजा जेल

बड़गड़ शिक्षक हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य शूटर परवेज आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मास्टरमाइंड की तलाश जारी है.

गढ़वा: बड़गड़ थाना क्षेत्र के सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ के समीप हुए चर्चित सरकारी शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को मुख्य शूटर परवेज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार आरोपी मेदिनीनगर के कुंड मुहल्ला निवासी अब्दुल हई का पुत्र है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस वारदात की वजह और इसके मास्टरमाइंड तक पहुंच चुकी है. हालांकि, अन्य नामजद व संलिप्त आरोपियों की सतर्कता और उनकी संभावित फरारी को देखते हुए फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नही किया है.

रंका अनुमंडल के एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत शूटर की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गयी है.

दिनदहाड़े की गयी थी शिक्षक की हत्या

सिमडेगा निवासी 35 वर्षीय शिक्षक दीपक कुजूर की बीते रविवार (19 जुलाई) को दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी. डीएसपी ने दावा किया है कि पुलिस की विशेष टीमें वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजकर पूरे मामले का पटाक्षेप किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >