भड़काऊ पोस्ट करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी

भड़काऊ पोस्ट करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी

श्रीवंशीधर नगर. श्रीवंशीधर नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव चिह्न आवंटन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रहेगी. हेट स्पीच, अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर सीधे केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि बिना अनुमति जुलूस, नियम उल्लंघन और आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार होंगे. उन्होंने आम नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है. साथ ही किसी भी शिकायत की सूचना नगर ऊंटारी थाना व डायल 112 पर देने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >