तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

गढ़वा. शहर से सटे डुमरो हाइवे चौक के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक डुमरो गांव निवासी नरेश प्रजापति का पुत्र संजय कुमार प्रजापति है. मिली जानकारी के अनुसार संजय सुबह 8:30 बजे अपने घर से सब्जी लेकर इसे बेचने बाइक से मंडी जा रहा था. इस बीच हाइवे चौक के पास गलत दिशा से तेज गति से आ रहे एक पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने संजय को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया. दुर्भाग्यवश रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. लोग तेज रफ्तार व लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >