गढ़वा : बेटे ने मां से की मारपीट, घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती

नशे के आदी बेटे ने अपनी माँ पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घरेलू विवाद में बढ़ी बात के बाद बेटे ने माँ की पिटाई की, घायल महिला अस्पताल में भर्ती.

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला को उसके ही पुत्र ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान खजूरी गांव निवासी सीताराम बिंद की पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चिंता देवी का पुत्र रोहित कुमार नशे का सेवन करता है. आरोप है कि नशे की लत के कारण वह घर का सामान भी चोरी कर बेच चुका है. परिजनों के अनुसार, रोहित कुमार आए दिन नशे की हालत में घर पहुंचकर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहता है.

बताया गया कि सोमवार को भी रोहित कुमार घर पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ विवाद करने लगा. उसकी पत्नी ने घर का सामान बेचने का विरोध किया तो रोहित कुमार ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.इस दौरान पत्नी के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर चिंता देवी बीच-बचाव करने पहुंची.

आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची अपनी मां को ही रोहित कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने घायल चिंता देवी को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है.घटना को लेकर परिजनों में नाराजगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >