गढ़वा नगर परिषद के 21 वार्डों में हुए चुनाव का परिणाम घोषित जितेंद्र सिंह, गढ़वा गढ़वा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. घोषित नतीजों में जहां कई पुराने और अनुभवी जनप्रतिनिधियों ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए जीत दर्ज की है, वहीं कई वार्डों में नये चेहरों ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है. इस बार नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा. मतदान के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की लंबी कतारें विभिन्न मतदान केंद्रों पर नजर आयीं थीं, जिसका असर चुनाव परिणामों में भी दिखाई दिया. कई वार्डों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां जीत-हार का अंतर बेहद कम रहा. चुनाव परिणामों ने यह भी संकेत दिया है कि शहर की जनता विकास, पारदर्शिता और स्थानीय मुद्दों को लेकर काफी जागरूक हो चुकी है. मतदाताओं ने कई जगहों पर पुराने जनप्रतिनिधियों को फिर मौका देकर उनके कार्यों पर भरोसा जताया, जबकि कुछ वार्डों में बदलाव की इच्छा दिखाते हुए नये उम्मीदवारों को जीत दिलायी. परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है. गजल सिद्दीकी की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार बनीं पार्षद गढ़वा नगर परिषद के वार्ड संख्या एक से गजल सिद्दीकी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित कर दी है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इम्तियाज अंसारी को 44 मतों के अंतर से पराजित किया. गजल सिद्दीकी को कुल 454 मत प्राप्त हुए, जबकि इम्तियाज अंसारी को 410 मत मिले. जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा. गुलशन आरा ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत वार्ड संख्या दो से गुलशन आरा ने पार्षद पद की सबसे जीत दर्ज की. उन्होंने तबस्सुम आरा को 773 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. गुलशन आरा को कुल 876 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी को 103 मत मिले. इस वार्ड में एकतरफा मुकाबला देखने को मिला और परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने खुशी मनायी. रेणु देवी ने 277 मतों से दर्ज की जीत वार्ड संख्या तीन से रेणु देवी ने जीत हासिल की. उन्होंने गांधी पासवान को 277 मतों के अंतर से हराया. रेणु देवी को 491 मत प्राप्त हुए, जबकि गांधी पासवान को 214 मत मिले. चुनाव परिणाम के बाद क्षेत्र में समर्थकों ने जुलूस निकालकर खुशियां मनायीं. रोचक मुकाबले में जीते हीरालाल गोंड़ वार्ड संख्या 4 में हीरालाल प्रसाद गोंड़ और ओंकार नाथ गोंड़ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. अंततः हीरालाल प्रसाद गोंड़ ने 114 मतों के अंतर से जीत हासिल की. उन्हें 449 मत प्राप्त हुए, जबकि ओंकार नाथ गोंड़ को 335 मत मिले. लगातार दूसरी बार जीतीं अंजू केसरी वार्ड संख्या 5 से अंजू केसरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. उन्होंने सुधा देवी को 360 मतों के अंतर से पराजित किया. अंजू केसरी को 694 मत प्राप्त हुए, जबकि सुधा देवी को 334 मत मिले. रोचक मुकाबले में अनीता प्रसाद 11 वोट से जीतीं वार्ड संख्या 6 में अनीता प्रसाद और वहीदा बेगम के बीच कांटे की टक्कर रही. मतगणना के अंतिम दौर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी. अंततः अनीता प्रसाद ने 11 मतों के बेहद कम अंतर से जीत दर्ज की. उन्हें 609 मत मिले, जबकि वहीदा बेगम को 598 मत प्राप्त हुए. विनोद प्रसाद 580 वोट के अंतर से जीते वार्ड संख्या 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल ने भारी मतों से जीत दर्ज की. उन्हें 829 मत प्राप्त हुए, जबकि जयशंकर राम को 249 मत मिले. इस प्रकार उन्होंने 580 मतों के अंतर से जीत हासिल की. गौरतलब है कि इस परिवार की यह लगातार चौथी जीत है, क्योंकि एक बार उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं. नीलम कुमारी शर्मा की कड़े मुकाबले में जीत वार्ड संख्या 8 में नीलम कुमारी शर्मा ने कड़े मुकाबले में संजय ठाकुर को 25 मतों के अंतर से हराया. नीलम कुमारी शर्मा को 351 मत प्राप्त हुए, जबकि संजय ठाकुर को 326 मत मिले. मतगणना के दौरान समर्थकों की धड़कनें तेज रहीं. मतगणना के दौरान अंतिम दौर तक मुकाबला रोमांचक बना रहा. अन्य प्रत्याशियों में संगीता देवी को 47 तथा सूरज शर्मा को 27 मत प्राप्त हुए. बंंधु राम ने 191 मतों से दर्ज की जीत वार्ड संख्या 9 से बंधु राम ने जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरदीप को बड़े अंतर से पराजित करते हुए शानदार जीत हासिल की. बंधु राम को कुल 388 मत प्राप्त हुए, जबकि अमरदीप को 197 मत मिले. इस प्रकार बंधु राम ने 191 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. अन्य प्रत्याशियों में कौशलेश कुमार रजक को 161, मनोज कुमार को 104 तथा राजन रजक को 31 मत प्राप्त हुए. दीपक कुमार 53 मतों से विजयी वार्ड संख्या 10 से दीपक कुमार विजयी घोषित किये गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद शमशाद खान को 53 वोट से हराया. दीपक कुमार को कुल 468 मत प्राप्त हुए, जबकि मोहम्मद शमशाद खान को 415 मत मिले. अन्य प्रत्याशियों में अमन कुमार कमलापुरी को 180, सुदर्शन महतो को 188 व मोहम्मद रमजान हाशमी को 52 मत प्राप्त हुए. तीसरी बार पार्षद पद पर जीतीं सत्यवती देवी वार्ड संख्या 11 से सत्यवती देवी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की. उन्हें 427 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूजा देवी को 413 मत मिले. उन्होंने मात्र 14 मतों के अंतर से जीत हासिल की. अन्य प्रत्याशियों में लक्ष्मी पाठक को 193 और सुषमा देवी को 284 मत प्राप्त हुए. सौरभ सिंह 43 वोट के अंतर से जीते वार्ड संख्या 12 से सौरभ सिंह उर्फ राजा सिंह विजयी घोषित किए गए. उन्हें 234 मत मिले, जबकि मनोज कुमार पांडेय को 191 मत प्राप्त हुए. उन्होंने 43 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. अन्य प्रत्याशियों में पूजा तिवारी को 108 तथा निवर्तमान पार्षद आलोक रंजन को 104 मत प्राप्त हुए. उमेश महतो 35 मतों से विजयी वार्ड संख्या 13 से उमेश महतो ने दूसरी बार जीत हासिल की. इससे पहले उनकी पत्नी वार्ड पार्षद थी. उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूरज कुमार को पराजित कर जीत दर्ज की. उमेश महतो को कुल 314 मत प्राप्त हुए, जबकि सूरज कुमार को 279 मत मिले. इस प्रकार उमेश महतो ने 35 मतों के अंतर से जीत हासिल की. रश्मि सिन्हा ने लगायी जीत की हैट्रिक गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 से रश्मि सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है. इससे पूर्व उनके पति जितेंद्र सिंन्हा भी इसी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं. रश्मि सिन्हा को कुल 450 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन कुमारी को 164 मत मिले. मीरा कुमारी ने दर्ज की शानदार जीत वार्ड संख्या 17 से मीरा कुमारी ने जीत दर्ज की. आधिकारिक मतगणना के अनुसार मीरा कुमारी को कुल 523 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी क्रिया प्रिया कुमारी को 143 मत मिले. इस प्रकार मीरा कुमारी ने 380 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की. सविता देवी ने फिर लहराया जीत का परचम वार्ड संख्या 20 से सविता देवी एक बार फिर जीत का परचम लहराया. आधिकारिक मतगणना के अनुसार सविता देवी को कुल 489 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुषमा कुमारी को 458 मत मिले. इस प्रकार सविता देवी ने 31 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. …………… कई नये चेहरों को मिली जीत गढ़वा नगर परिषद के अन्य वार्डों में भी रोचक मुकाबले देखने को मिले, जहां कई जगहों नये चेहरों ने पहली बार जीत दर्ज की. वार्ड संख्या 15 में रीता देवी ने निवर्तमान पार्षद को पराजित कर जीत हासिल की. वहीं वार्ड संख्या 16 में पारस नाथ कश्यप ने निवर्तमान पार्षद ममता देवी को हराकर पहली बार चुनाव जीता. इसके अलावा वार्ड संख्या 18 से मनोज कुमार, वार्ड संख्या 19 से उदय कुशवाहा तथा वार्ड संख्या 21 से सुनील कुमार ने जीत दर्ज की है. इन वार्डों में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.वार्डों में कहीं दिग्गजों का दबदबा, कहीं कांटे की टक्कर में नये चेहरे जीते गढ़वा नगर परिषद के 21 वार्डों में हुए चुनाव का परिणाम घोषित जितेंद्र सिंह, गढ़वा गढ़वा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. घोषित नतीजों में जहां कई पुराने और अनुभवी जनप्रतिनिधियों ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए जीत दर्ज की है, वहीं कई वार्डों में नये चेहरों ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है. इस बार नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा. मतदान के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की लंबी कतारें विभिन्न मतदान केंद्रों पर नजर आयीं थीं, जिसका असर चुनाव परिणामों में भी दिखाई दिया. कई वार्डों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां जीत-हार का अंतर बेहद कम रहा. चुनाव परिणामों ने यह भी संकेत दिया है कि शहर की जनता विकास, पारदर्शिता और स्थानीय मुद्दों को लेकर काफी जागरूक हो चुकी है. मतदाताओं ने कई जगहों पर पुराने जनप्रतिनिधियों को फिर मौका देकर उनके कार्यों पर भरोसा जताया, जबकि कुछ वार्डों में बदलाव की इच्छा दिखाते हुए नये उम्मीदवारों को जीत दिलायी. परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है. गजल सिद्दीकी की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार बनीं पार्षद गढ़वा नगर परिषद के वार्ड संख्या एक से गजल सिद्दीकी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित कर दी है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इम्तियाज अंसारी को 44 मतों के अंतर से पराजित किया. गजल सिद्दीकी को कुल 454 मत प्राप्त हुए, जबकि इम्तियाज अंसारी को 410 मत मिले. जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा. गुलशन आरा ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत वार्ड संख्या दो से गुलशन आरा ने पार्षद पद की सबसे जीत दर्ज की. उन्होंने तबस्सुम आरा को 773 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. गुलशन आरा को कुल 876 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी को 103 मत मिले. इस वार्ड में एकतरफा मुकाबला देखने को मिला और परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने खुशी मनायी. रेणु देवी ने 277 मतों से दर्ज की जीत वार्ड संख्या तीन से रेणु देवी ने जीत हासिल की. उन्होंने गांधी पासवान को 277 मतों के अंतर से हराया. रेणु देवी को 491 मत प्राप्त हुए, जबकि गांधी पासवान को 214 मत मिले. चुनाव परिणाम के बाद क्षेत्र में समर्थकों ने जुलूस निकालकर खुशियां मनायीं. रोचक मुकाबले में जीते हीरालाल गोंड़ वार्ड संख्या 4 में हीरालाल प्रसाद गोंड़ और ओंकार नाथ गोंड़ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. अंततः हीरालाल प्रसाद गोंड़ ने 114 मतों के अंतर से जीत हासिल की. उन्हें 449 मत प्राप्त हुए, जबकि ओंकार नाथ गोंड़ को 335 मत मिले. लगातार दूसरी बार जीतीं अंजू केसरी वार्ड संख्या 5 से अंजू केसरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. उन्होंने सुधा देवी को 360 मतों के अंतर से पराजित किया. अंजू केसरी को 694 मत प्राप्त हुए, जबकि सुधा देवी को 334 मत मिले. रोचक मुकाबले में अनीता प्रसाद 11 वोट से जीतीं वार्ड संख्या 6 में अनीता प्रसाद और वहीदा बेगम के बीच कांटे की टक्कर रही. मतगणना के अंतिम दौर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी. अंततः अनीता प्रसाद ने 11 मतों के बेहद कम अंतर से जीत दर्ज की. उन्हें 609 मत मिले, जबकि वहीदा बेगम को 598 मत प्राप्त हुए. विनोद प्रसाद 580 वोट के अंतर से जीते वार्ड संख्या 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल ने भारी मतों से जीत दर्ज की. उन्हें 829 मत प्राप्त हुए, जबकि जयशंकर राम को 249 मत मिले. इस प्रकार उन्होंने 580 मतों के अंतर से जीत हासिल की. गौरतलब है कि इस परिवार की यह लगातार चौथी जीत है, क्योंकि एक बार उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं. नीलम कुमारी शर्मा की कड़े मुकाबले में जीत वार्ड संख्या 8 में नीलम कुमारी शर्मा ने कड़े मुकाबले में संजय ठाकुर को 25 मतों के अंतर से हराया. नीलम कुमारी शर्मा को 351 मत प्राप्त हुए, जबकि संजय ठाकुर को 326 मत मिले. मतगणना के दौरान समर्थकों की धड़कनें तेज रहीं. मतगणना के दौरान अंतिम दौर तक मुकाबला रोमांचक बना रहा. अन्य प्रत्याशियों में संगीता देवी को 47 तथा सूरज शर्मा को 27 मत प्राप्त हुए. बंंधु राम ने 191 मतों से दर्ज की जीत वार्ड संख्या 9 से बंधु राम ने जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरदीप को बड़े अंतर से पराजित करते हुए शानदार जीत हासिल की. बंधु राम को कुल 388 मत प्राप्त हुए, जबकि अमरदीप को 197 मत मिले. इस प्रकार बंधु राम ने 191 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. अन्य प्रत्याशियों में कौशलेश कुमार रजक को 161, मनोज कुमार को 104 तथा राजन रजक को 31 मत प्राप्त हुए. दीपक कुमार 53 मतों से विजयी वार्ड संख्या 10 से दीपक कुमार विजयी घोषित किये गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद शमशाद खान को 53 वोट से हराया. दीपक कुमार को कुल 468 मत प्राप्त हुए, जबकि मोहम्मद शमशाद खान को 415 मत मिले. अन्य प्रत्याशियों में अमन कुमार कमलापुरी को 180, सुदर्शन महतो को 188 व मोहम्मद रमजान हाशमी को 52 मत प्राप्त हुए. तीसरी बार पार्षद पद पर जीतीं सत्यवती देवी वार्ड संख्या 11 से सत्यवती देवी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की. उन्हें 427 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूजा देवी को 413 मत मिले. उन्होंने मात्र 14 मतों के अंतर से जीत हासिल की. अन्य प्रत्याशियों में लक्ष्मी पाठक को 193 और सुषमा देवी को 284 मत प्राप्त हुए. सौरभ सिंह 43 वोट के अंतर से जीते वार्ड संख्या 12 से सौरभ सिंह उर्फ राजा सिंह विजयी घोषित किए गए. उन्हें 234 मत मिले, जबकि मनोज कुमार पांडेय को 191 मत प्राप्त हुए. उन्होंने 43 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. अन्य प्रत्याशियों में पूजा तिवारी को 108 तथा निवर्तमान पार्षद आलोक रंजन को 104 मत प्राप्त हुए. उमेश महतो 35 मतों से विजयी वार्ड संख्या 13 से उमेश महतो ने दूसरी बार जीत हासिल की. इससे पहले उनकी पत्नी वार्ड पार्षद थी. उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूरज कुमार को पराजित कर जीत दर्ज की. उमेश महतो को कुल 314 मत प्राप्त हुए, जबकि सूरज कुमार को 279 मत मिले. इस प्रकार उमेश महतो ने 35 मतों के अंतर से जीत हासिल की. रश्मि सिन्हा ने लगायी जीत की हैट्रिक गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 से रश्मि सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है. इससे पूर्व उनके पति जितेंद्र सिंन्हा भी इसी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं. रश्मि सिन्हा को कुल 450 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन कुमारी को 164 मत मिले. मीरा कुमारी ने दर्ज की शानदार जीत वार्ड संख्या 17 से मीरा कुमारी ने जीत दर्ज की. आधिकारिक मतगणना के अनुसार मीरा कुमारी को कुल 523 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी क्रिया प्रिया कुमारी को 143 मत मिले. इस प्रकार मीरा कुमारी ने 380 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की. सविता देवी ने फिर लहराया जीत का परचम वार्ड संख्या 20 से सविता देवी एक बार फिर जीत का परचम लहराया. आधिकारिक मतगणना के अनुसार सविता देवी को कुल 489 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुषमा कुमारी को 458 मत मिले. इस प्रकार सविता देवी ने 31 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. …………… कई नये चेहरों को मिली जीत गढ़वा नगर परिषद के अन्य वार्डों में भी रोचक मुकाबले देखने को मिले, जहां कई जगहों नये चेहरों ने पहली बार जीत दर्ज की. वार्ड संख्या 15 में रीता देवी ने निवर्तमान पार्षद को पराजित कर जीत हासिल की. वहीं वार्ड संख्या 16 में पारस नाथ कश्यप ने निवर्तमान पार्षद ममता देवी को हराकर पहली बार चुनाव जीता. इसके अलावा वार्ड संख्या 18 से मनोज कुमार, वार्ड संख्या 19 से उदय कुशवाहा तथा वार्ड संख्या 21 से सुनील कुमार ने जीत दर्ज की है. इन वार्डों में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
वार्डों में कहीं दिग्गजों का दबदबा, कहीं कांटे की टक्कर में नये चेहरे जीते
गढ़वा नगर परिषद के 21 वार्डों में हुए चुनाव का परिणाम घोषित
