चलती वाहन से अचानक उठा धुंआ ,कुछ ही देर में खाक हों गया वाहन

गुरुवार सुबह श्री बंशीधर नगर के धुरकी मोड़ के समीप एक चलती बोलेरो में अचानक आग लग गयी.

प्रतिनिधि. , श्री बंशीधर नगर

गुरुवार सुबह श्री बंशीधर नगर के धुरकी मोड़ के समीप एक चलती बोलेरो में अचानक आग लग गयत्राई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया. बताया गया कि यह बोलेरो सगमा प्रखंड के सोनडीहा गांव निवासी गुलाब पासवान की थी. वाहन में कुल नौ लोग सवार थे, जो एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद लौट रहे थे. जैसे ही गाड़ी धुरकी मोड़ के पास पहुंची, उसमें से अचानक धुंआ निकलने लगा।

ड्राइवर की सूझबूझ से बची जानें

स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चंद ही क्षणों में बोलेरो में आग की लपटें उठने लगीं और पूरा वाहन जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों ने की बुझाने की कोशिश

मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आग लगने की घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ड्राइवर ने समय पर समझदारी नहीं दिखाई होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >