श्री बंशीधर नगर ने नीरज इलेवन को पांच विकेट से हराया

श्री बंशीधर नगर ने नीरज इलेवन को पांच विकेट से हराया

रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे रमना टी -10 लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में श्री बंशीधर नगर ने नीरज इलेवन को पांच विकेट से हराया. इसके पूर्व नीरज इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. इसमें नीरज इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 101 रन बनाया. जवाबी पारी खेलते हुए श्रीबंशीधर नगर की टीम ने निर्धारित ओवर से पूर्व पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सारिक को दिया गया. उन्होंने शानदार 40 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरे लीग मैच में कुंभी ने सिलीदाग को छह विकेट से हराया. इसके पूर्व सिलीदाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाये. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए कुंभी मेराल की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. इसमे देवेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

इनकी रही भूमिका : कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह,सचिव अमित कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार,उप सचिव प्रियदर्शी पासवान,उपाध्यक्ष संदीप कुमार,राजाराम प्रसाद, अमित प्रकाश, रानू कुमार, राजू कुमार, प्रियांशु ठाकुर, रंजित कुमार, विकास कुमार, दीपक चंद्रवंशी, प्रकाश कुमार व गुड्डू सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >