दुकान में रखी शराब भी पुलिस की टीम ने की जब्त प्रतिनिधि, कांडी कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर गांव में ड्राई डे के दिन अवैध रूप से शराब बिक्री करने के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की शराब भी बरामद की गयी है. थाना प्रभारी मो असफाक आलम ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर सुंडीपुर स्थित सरकारी देसी कंपोजिट शराब दुकान से ड्राई डे के दिन अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी. सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी और छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गयी. छापेमारी दल में कांडी अंचलाधिकारी राकेश सहाय, आरक्षी राकेश दास,आरक्षी सुजीत कुमार शामिल थे. उन्होंने बताया कि पुलिस जब सुंडीपुर स्थित सरकारी देसी कंपोजिट दुकान पहुंची, तो दुकान खुली मिली. तलाशी के दौरान दुकान के अंदर बरडीहा पंसा निवासी लव कुमार पासवान दुकान में मौजूद था. पूछताछ के दौरान आरोपी बहाने बनाने लगा, लेकिन जांच के क्रम में दुकान के पीछे से छिपाकर रखी गयी शराब बरामद की गयी. स्वतंत्र गवाह नहीं मिलने के कारण छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों को ही गवाह बनाते हुए पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की. पुलिस ने सभी शराब को जब्ती सूची बनाकर विधिवत जब्त कर लिया और आरोपी लव कुमार पासवान को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उसे हाजत में रखा गया है. जब्त शराब को थाना मालखाना में सुरक्षित जमा कर दिया गया है.
ड्राई डे के दिन शराब बेचते दुकानदार गिरफ्तार
दुकान में रखी शराब भी पुलिस की टीम ने की जब्त
